Charak Jayanti

आज हमारे एस.सी.पी.एम. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज गोण्डा में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ चरकजयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। उक्त चरकजयन्ती कार्यक्रम एस.सी.पी.एम. सेवा एवं चिकित्सा संस्थान के अध्यक्ष परमादरणीय डॉक्टर ओ. एन. पाण्डेय महोदय एवं सह-अध्यक्षा श्रीमती अलका पाण्डेय महोदया की गरिमामयी उपस्थिति मे भगवान धन्वन्तरि एवं महर्षि चरक जी का सविधपूजनपूर्वक सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम मे एस.सी.पी.एम. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के निदेशक आदरणीय श्रीमान् अजिताभ दूबे एवं प्रशासक श्रीमान् धीरज दूबे जी का भी उद्बोधनस्वरूप आशीर्वचन प्राप्त हुआ। एस.सी.पी.एम. आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज की प्राचार्या डॉक्टर सिम्पल चौहान महोदया ने महर्षि चरक के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं अपने उद्बोधन मे कहा कि महर्षि चरक एक महान चिकित्साशास्त्रज्ञ तथा चिकित्सा पद्धति के जनक थे। इस प्रकार विशिष्ट कार्यक्रम के अन्तर्गत बी.ए.एम.एस. के सभी छात्रों द्वारा सामूहिक संहिता पाठ किया गया तथा अन्य छात्रों द्वारा भी उद्बोधन आदि कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे संहिता सिद्धान्त एवं संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष सहित काॅलेज के सभी प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

Elementor #993378

HAR GHAR TIRANGA ABHIYAN https://scpmgroup.org/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-13-at-15.57.17.mp4https://scpmgroup.org/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-13-at-15.58.36.mp4https://scpmgroup.org/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-13-at-15.58.48.mp4

Swarn Prashan

एस.सी.पी.एम. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लखनऊ रोड हारीपुर, गोंडा में आज दिनांक:- 10 जून 2024 को निशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार एवं च्यवनप्राश वितरण कार्यक्रम